दलहन बाज़ार रिपोर्ट

चना पिछले सप्ताह चने के भाव में ₹400 प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह है ताजा मांग और मंडियों में कमजोर आवक। इंदौर, निमाड़ और मालवा क्षेत्र की मंडियों में आवक में गिरावट देखी गई है क्योंकि किसान कम दामों पर चना बेचने को तैयार नहीं हैं। बड़े किसानों और व्यापारियों ने भी चने का बड़ा हिस्सा कोल्ड स्टोरेज में रख छोड़ा है और बेहतर कीमतों का इंतजार कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव और वैश्विक अस्थिरता के कारण निर्यात में गिरावट आई है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में निर्यात में सुधार की संभावना है और चने के भाव में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। मांग निकलने पर भाव में और मजबूती आ सकती है। तुअर पिछले सप्ताह तुअर की कीमतों में तेज़ी आई। लेमन तुअर में ₹300 और अकोला बिल्टी तुअर में ₹250 प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई। MSP से नीचे के दामों के कारण किसानों ने तुअर की बिकवाली रोक दी, जिससे मंडियों में आवक कम हुई। इसी दौरान दालों की पाइपलाइन भी खाली थी, जिससे थोड़ी सी मांग पर ही बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला। बारिश के कारण आम की खपत घटी और तुअर दाल की मांग बढ़ी। सरकारी खरीदी भी मजबूत रही और लगभग 5 लाख टन तक पहुंची। तुअर में भाव 7300–7800 के दायरे में बने रहने की संभावना है। लॉन्ग टर्म में भाव मानसून और बारिश की स्थिति पर निर्भर करेंगे। उड़द उड़द बाजार के लिए पिछला सप्ताह सकारात्मक रहा। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मांग निकलने से भाव को सहारा मिला। मध्य प्रदेश में नई गर्मी की उड़द की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत में बर्मा की उड़द की मांग बनी हुई है क्योंकि स्थानीय उड़द की कीमतें ज्यादा हैं। ब्राज़ील से आई नई अच्छी क्वालिटी की उड़द ने भी बाजार को मजबूती दी। चेन्नई में उड़द FAQ में ₹275 और SQ में ₹400 प्रति क्विंटल की बढ़त हुई। जबलपुर में भी नई उड़द के भाव में ₹200–₹300 की बढ़त देखी गई। आने वाले समय में जबलपुर लाइन उड़द की आवक बढ़ सकती है। चेन्नई SQ उड़द 7500–7800 की रेंज में रह सकती है और अगली तेजी के लिए इसका 8000 के ऊपर टिकना जरूरी है। वर्तमान स्तर पर उड़द में जोखिम कम है, इसलिए आवश्यकतानुसार खरीदारी की सलाह है। मूंग पिछले सप्ताह मूंग के भाव में ₹400–₹500 प्रति क्विंटल की मजबूती आई। बेस्ट क्वालिटी मूंग की मांग में तेजी से बाजार को अच्छा समर्थन मिला। मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू हो चुकी है, जबकि गुजरात में इसमें थोड़ी देरी है। गुजरात में अभी मूंग की सीमित आवक (100–200 बोरी) हो रही है और इसकी कीमत क्वालिटी अनुसार ₹8000–₹8500 प्रति क्विंटल है। मध्य प्रदेश में बल्क टेंडर के माध्यम से एवरेज–मीडियम क्वालिटी मूंग की बिक्री हो रही है। आने वाले 1–2 हफ्तों में आवक बढ़ने की उम्मीद है लेकिन मांग भी अच्छी रहने की संभावना है। भाव में हल्का दबाव दिख सकता है, लेकिन MSP ऊंचा होने के कारण बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

Insert title here