मसूर बाजार में मजबूती, सीमित आपूर्ति और वैश्विक उत्पादन में गिरावट का असर

चालू सप्ताह के दौरान मसूर (लेंटिल) बाजार में मजबूती का रुख बना रहा। सीमित उपलब्धता और बढ़ती खरीदारी के कारण कीमतों में तेजी देखी गई। बताया जा रहा है कि घरेलू स्तर पर स्टॉक सीमित है जबकि उपभोक्ता मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में निकट भविष्य में भी मसूर के भाव में मजबूती बनी रहने की संभावना है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के आंकड़ों के अनुसार, 2024–25 विपणन वर्ष में ऑस्ट्रेलिया से मसूर का निर्यात घटकर 10,28,484 टन रह गया, जबकि 2023–24 में यह 13,80,225 टन था। विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को नुकसान पहुंचा, जिससे उत्पादन में गिरावट आई और निर्यात योग्य स्टॉक कम हो गया। इसके बावजूद, भारत की मांग मजबूत बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया में नई मसूर की आवक शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले महीनों में निर्यात में कुछ सुधार की उम्मीद की जा रही है। आयातकों की कमजोर बिकवाली और घरेलू मांग में सुधार के चलते आयातित मसूर के दाम सप्ताह के दौरान ₹50 प्रति क्विंटल बढ़ गए। • मुंद्रा पोर्ट: ₹5,900–5,950 प्रति क्विंटल • हजीरा पोर्ट: ₹5,950–6,000 प्रति क्विंटल • कनाडा (कंटेनर): ₹6,150 प्रति क्विंटल • ऑस्ट्रेलिया (कंटेनर): ₹6,200 प्रति क्विंटल इसी तरह कोलकाता बाजार में भी ऑस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतों में ₹125 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होकर भाव ₹6,400 प्रति क्विंटल हो गए। दिल्ली बाजार: पोर्ट पर मजबूती और मांग बढ़ने के चलते दिल्ली बाजार में मसूर के भावों में तेजी दर्ज की गई। बड़ी मसूर के भाव ₹125 प्रति क्विंटल और छोटी मसूर के भाव ₹300 प्रति क्विंटल बढ़े। • छोटी (कोटा): ₹8,550–8,600 • बूंदी: ₹8,950–9,000 • उत्तर प्रदेश लाइन: ₹9,100–9,200 • देसी बड़ी मसूर: ₹7,000 प्रति क्विंटल मध्य प्रदेश: बेहतर लिवाली के चलते मध्य प्रदेश में मसूर के भावों में ₹100–150 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई। • अशोकनगर: ₹6,400–6,500 • बीना: ₹6,200–6,600 • गंजबासोदा: ₹6,600–6,700 • सागर: ₹6,000–6,400 • दमोह: ₹6,200–6,700 • इंदौर: ₹6,050 • करेली: ₹5,700–6,645 • कटनी: ₹6,950 प्रति क्विंटल उत्तर प्रदेश: सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के कारण इस सप्ताह छोटी मसूर के भावों में ₹400–500 प्रति क्विंटल और बड़ी मसूर में ₹200 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। • बरेली: छोटी ₹9,500, बड़ी ₹7,000 • ललितपुर: बड़ी ₹6,200–6,400, छोटी ₹8,500–8,800 • उरई: ₹5,800–6,400 प्रति क्विंटल

Insert title here