मक्का और गेहूं समाचार

मक्का बिहार मक्का की कीमतें इस माह की शुरुआत से अब तक 100 रुपए तक बढ़ी। गुलाबबाग़ में इस माह की शुरुआत में 2200 थी और कल 2250/2300 रुपए दर्ज की गयी। समस्तीपुर मक्का के भाव कल 2400 रुपए दर्ज किये गये। कर्नाटक की सह्याद्री में 2270-2280 रुपए के स्तर पर बिक रही है। एटा में गत सप्ताह मक्का 2100 रुपए प्रति क्विटल पर बिकी परन्तु कल कीमतें 2025 रुपए पर महाराष्ट्र की मंडियों में इस माह की शुरुआत से अब तक मक्का 10 रुपए घटी। गेहूं मध्य प्रदेश में गेहूं कटाई 40% पहुंची, उत्पादकता में कोई गिरावट नहीं देखी गयी। पंजाब/हरियाणा में जल्द ही गेहूं की कटाई बढ़ सकती है। अगैती फसल की कटाई 20 मार्च से जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15-17 मार्च तक गुजरात महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, 16-17 मार्च तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में तेज हवाएं व बारिश हो सकती है। IIWBR के अधिकारी ने कहा कि मौसम में आये बदलाव से तापमान कम रहेगा। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है जो गेहूं फसल के लिए उपयुक्त है। चालू सीजन में विभाग ने 1120 लाख टन गेहूं उत्पादन का दिया अनुमान। 2021-22 में गेहूं उत्पादन 1068.4 लाख टन व 2020-21 की 1095.9 लाख टन था। इस वर्ष गेहूं उत्पादन 1 करोड़ टन में सिमट सकता है। देश की अधिकतर मंडियों में गेहूं की कीमतें MSP से ऊपर है। MP में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों ने कम संख्या में किया पंजीकरण, अन्य राज्यों में भी यही स्थिति दिख रही है। छोटे आटा निर्माताओं, मिलर्स, कारोबारियों के पास गेहूं का स्टॉक कम है, जो नया माल आएगा हाथों हाथ बिकेगा। अगर कीमतें MSP से 100 रुपए ऊंची रही तो सरकारी खरीद पर पड़ सकता है असर। अगर सरकारी खरीद कम रही तो यह फिर सरकार के लिए चिंता का विषय रहेगा।

Insert title here