कॉटन का उत्पादन अनुमान घटकर 313 लाख गांठ होने की उम्मीद

उद्योग ने चालू फसल सीजन 2022-23 में चौथी बार कॉटन के उत्पादन अनुमान में कटौती की है। उद्योग द्वारा गुरुवार को जारी उत्पादन अनुमान के अनुसार चालू फसल सीजन में कुल 313 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है, जोकि तीसरे आरंभिक अनुमान से 8.5 लाख गांठ कम है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई ने 14 फरवरी 2023 को जारी किए गए अनुमान में 9 लाख गांठ की कटौती कर कुल उत्पादन का अनुमान 321.50 लाख गांठ का जारी किया था। कृषि बाजार भाव सर्विस इससे पहले 14 जनवरी 2023 को जारी किए गए अनुमान में 9.25 लाख गांठ कटौती कर कुल 330.50 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान जारी किया था। मालूम हो कि उद्योग ने 20 दिसंबर 2022 को कॉटन के आरंभिक उत्पादन अनुमान में 4.25 लाख गांठ कटौती की थी। सीएआई ने 14 नवंबर 2022 को 344 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान जारी किया था। सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन में कॉटन का आयात 12 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, जबकि इसके पिछले फसल सीजन में 14 लाख गांठ का आयात हुआ था। पहली अक्टूबर से 28 फरवरी 2023 तक 6 लाख गांठ कॉटन भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुकी है। कॉटन का निर्यात चालू सीजन में 30 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, जोकि पिछले फसल सीजन के 43 लाख गांठ से 13 लाख गांठ कम है। कृषि बाजार भाव सर्विस पहली अक्टूबर से 28 फरवरी 2023 तक 8 लाख गांठ कॉटन का ही निर्यात हो चुका है। चालू फसल सीजन 2022-23 में पंजाब में कपास का उत्पादन 2.50 लाख गांठ, हरियाणा में 11 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 17 लाख गांठ तथा लोअर राजस्थान में 10.50 लाख गांठ होने का अनुमान है। अतः: उत्तर भारत के राज्यों में कपास का उत्पादन 41 लाख गांठ होने का अनुमान है। प्रमुख कपास उत्पादक राज्य गुजरात में 94 लाख गांठ, महाराष्ट्र 78 लाख गांठ एवं मध्य प्रदेश में 19 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में 38 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 11.50 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 20 लाख गांठ के अलावा तमिलनाडु में 5.50 लाख कॉटन के उत्पादन का अनुमान है। इसके अलावा ओडिशा में 3 लाख गांठ तथा अन्य राज्यों में 3 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है। पहली अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चालू फसल सीजन के पहले चार महीनों अक्टूबर से 28 फरवरी 23 के दौरान 154.84 लाख गांठ की आवक ही उत्पादक मंडियों में हुई है। चालू पेराई सीजन के अंत 30 नवंबर 2023 के कॉटन का बकाया स्टॉक 26.89 लाख गांठ बचने का अनुमान है।

Insert title here