मक्का - कुछ मंदी सम्भव
अमरीका से मक्का का निर्यात 392 लाख टन हुआ है अमरीका ने जनवरी में 43 लाख टन मक्का का किया निर्यात हे जो पिछले साल से 35% ज्यादा है। इस फरवरी महीने में ब्राजील से 37 लाख टन मक्का का निर्यात हुआ जो पिछले साल 22 लाख टन था। भारतीय बाजारों में मक्का के भावों में आऐ ठहराव व एथनोल बनाने में मक्का का प्रयोग बढ़ने से भारत में मक्का की डिमांड बढ़ी है ऐथनाल स्टार्च कारखानों और पशु आहार व पोल्ट्री फीड की डिमांड भी बढ़ी है। जानकारों हिसाब से मक्का की आने वाले समय में एथनोल के लिए मक्का का प्रयोग इसी तरह और बढ़ा तो मक्का के भावों में तेजी जारी रह सकती है। लेकिन ऐथनाल प्लांटों का ज्यादा रूझान चावल व गन्ना के सीरा पर ज्यादा है क्योंकि इन जींसों से ऐथनॉल ज्यादा निकलता है। अब बिहार लाईनों में नई मक्का की आमदनी अब होली के बाद जोरदार बढ़ने वाली है जिससे मक्का के भाव में कुछ मंदी सम्भव है।